Ticker

6/News/ticker-posts

Ad Code

मोदी कैबिनेट: कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, 29 नवंबर से शुरू होगी संसदीय प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Nov 2021 01:21 PM IST

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है। 

ख़बर सुनें

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। अब संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की अंतिम प्रक्रिया पूरी होगी। ससंदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये तीनों कानून पूरी तरह से निष्प्रभावी हो जाएंगे। 
विज्ञापन

पीएम ने की थी कानून वापसी की घोषणा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं। 

प्रक्रिया पूरी होने तक डटे रहेंगे किसान 
उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जब तक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी। 

Adblock test (Why?)



from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3DPMAhJ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments