न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 07:22 PM IST
सार
मंगलवार को राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर भी मंगलवार को दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले कीर्ति आजाद और पवन वर्मा ने टीएमसी का दामन थाम लिया।ख़बर सुनें
विस्तार
कीर्ति बोले- देश के विकास के लिए काम करूंगा
कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने आज टीएमसी का दामन थाम लिया। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद वह टीएमसी में शामिल हो गए। आजाद ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा। आज देश को उनके जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो देश को सही दिशा दे सके।
ममता की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए तंवर
वहीं, राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर भी मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर ने कहा कि आज एक ही नेता है जो भाजपा को हरा सकता है। बंगाल में ममता बनर्जी ने उन्हें हराया। जैसे किसानों ने इस सरकार को अपनी मांगों के आगे झुकाया, मुझे लगता है कि विपक्ष को भी एक साथ आने और 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है।
'अपना भारत मोर्चा' नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने फरवरी माह में राष्ट्रीय 'अपना भारत मोर्चा' नाम से नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी। अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्तूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी और कांग्रेस प्रमुख के आवास 10 जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
Former Congress leader Ashok Tanwar joins Trinamool Congress in the presence of party chief and West Bengal CM Mamata Banerjee in New Delhi pic.twitter.com/uacx5seklE
— ANI (@ANI) November 23, 2021
पवन वर्मा भी टीएमसी में शामिल
जनता दल (यू) के पूर्व नेता पवन वर्मा ने भी आज ममता से मुलाकात की और टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने भी आज दिल्ली में ममता बनर्जी से मुलाकात की। पवन वर्मा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात और ममता बनर्जी की ताकत को देखते हुए मैंने टीएमसी में शामिल होने का फैसला लिया है।
ममता से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और सुधींद्र कुलकर्णी
दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी से मंगलवार को गीतकार जावेद अख्तर और राजनेता सुधींद्र कुलकर्णी मिलने पहुंचे। दोनों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थिति आवास पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3oW16hG
via IFTTT
0 Comments